Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : नागपुरी फीचर फिल्म सेरेंग के निर्देशक पर कार्रवाई की मांग, जनजाति आयोग पहुंचा मामला

केन्द्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल के केन्द्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा की अगुवाई में  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य डॉ आशा लकड़ा से दिल्ली आवास पर मुलाकात की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: केन्द्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल के केन्द्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा की अगुवाई में  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य डॉ आशा लकड़ा से दिल्ली आवास पर मुलाकात की.  इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से आशा लकड़ा को एक मांग पत्र सौंपा.

 

उस मांग पत्र में लिखा है - झारखंड के सिनेमा हॉल में चल रहे नागपुरी फिल्म सेरेंग में मुस्लिम लड़का और मुंडा लड़की के बीच प्रेम प्रसंग और मुंडा लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का दृश्य दिखाया गया है. जिसमें लव जिहाद और धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने और पूरे फिल्म में उरांव, मुंडा जनजाति पर अभद्र टिप्पणी, जाति सूचक का प्रयोग करना और जनजाति समाज का धार्मिक पहचान सरना झंडा को भी अपमानित करने का आरोप लगाया है.

 

आशा लकड़ा कोे सौंपा गया  मांग पत्र 


इसी को लेकर नागपुरी फीचर फिल्म के निर्माता,निर्देशक, नायक, नायिका और उनके सहयोगियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई. नागपुरी फिल्म सेरेंग और झारखंड के नागपुरी एल्बम में भी अश्लीलता पर रोक लगाने की मांग की.इस कार्यक्रम में केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष शोभा कच्छप, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, महासचिव महादेव टोप्पो, प्रदीप मुंडा समेत अन्य शामिल थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही