Ranchi News: राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले में भाजपा ने एक सप्ताह के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पार्टी ने चेतावनी दी है कि तय समय में गिरफ्तारी नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा.
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि छह सदस्यीय जांच कमिटी ने घटनास्थल का दौरा कर परिजनों और स्थानीय लोगों से बात की है. उनके अनुसार लक्ष्मीकांत मुंडा का किसी से विवाद नहीं था. समीर उरांव ने आशंका जताई कि उन पर किसी गलत या गैरकानूनी काम के लिए दबाव बनाया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें -
हत्या वाले दिन कार्यालय से उन्हें बार-बार फोन किए जाने की बात भी सामने आई है. उन्होंने इसकी जांच और हत्या में किसी परिचित की संभावित भूमिका की पड़ताल की मांग की.
उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आदिवासी, महिलाएं और मूलवासी सुरक्षित नहीं हैं. उरांव ने बताया कि जांच कमिटी अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सौंप चुकी है. कमिटी के सदस्य डीजीपी से मिलकर त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग करेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

