Ranchi News: सीएम हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुंडा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू अंचल की छह पंचायतों के 18 गांवों के ऑनलाइन खतियान में जाति संबंधी त्रुटि को सुधारने की मांग की.
इसे भी पढ़ें:
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि संबंधित गांवों के ऑनलाइन खतियान में जाति के कॉलम में ‘मुंडा’ के स्थान पर ‘स्वासी’ दर्ज है. इसके कारण ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रतिनिधिमंडल ने ऑनलाइन खतियान में दर्ज गलत जाति को सुधारकर ‘स्वासी’ की जगह ‘मुंडा’ दर्ज कराने का अनुरोध किया.
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने इस मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया. मुलाकात के दौरान विधायक विकास मुंडा भी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

