Search

 
 
 

दुमका से दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की मांग, सीता सोरेन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

पूर्व विधायक और महिला बाल विकास समिति की सभापति सीता सोरेन ने दुमका से देश के बड़े शहरों के लिए नई ट्रेनें चलाने की मांग की है. इसको लेकर उन्होंने 20 जुलाई को रेल मंत्री को पत्र भेजा है.
 
दुमका जिले की खबरें

Ranchi :  पूर्व विधायक और महिला बाल विकास समिति की सभापति सीता सोरेन ने दुमका से देश के बड़े शहरों के लिए नई ट्रेनें चलाने की मांग की है. इसको लेकर उन्होंने 20 जुलाई को रेल मंत्री को पत्र भेजा है.

 

सीता सोरेन ने पत्र में कहा है कि दुमका संथाल परगना का प्रमुख शहर और झारखंड की उपराजधानी है. इसके बावजूद यहां से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा नहीं है. इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों को काफी परेशानी होती है.

 

पूर्व विधायक ने पत्र में दुमका से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग की है. इसके अलावा दुमका से आसनसोल, रामपुरहाट और जसीडीह के लिए भी नई ट्रेन चलाने का आग्रह किया है.

 

सीता सोरेन ने श्रावणी मेले के दौरान बाबा बासुकीनाथ और बाबाधाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देश के प्रमुख शहरों से दुमका तक विशेष ट्रेनें चलाने और पहले से चल रही ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की मांग की गई.

 

उन्होंने पत्र में कहा है कि दुमका एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है और यहां से बाबा बासुकीनाथ धाम की दूरी करीब 25 किलोमीटर है. ऐसे में बेहतर रेल सुविधा मिलने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी बड़ा लाभ मिलेगा. 

 

सीता सोरेन ने रेल मंत्री से जनहित को देखते हुए नई ट्रेनों और यात्री सुविधाओं को जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही