Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News : महिलाओं के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Ramgarh :  साइबर अपराध थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान मो. अस्फाक उर्फ मो. सलमान उर्फ काला (24 वर्ष) के रूप में हुई है. उस पर महिलाओं के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर और उनके नाम से सिम कार्ड लेकर साइबर ठगी के नेटवर्क में इस्तेमाल करने का आरोप है.
Advertisement
Advertisement
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh : साइबर अपराध थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान मो. अस्फाक उर्फ मो. सलमान उर्फ काला (24 वर्ष) के रूप में हुई है. उस पर महिलाओं के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर और उनके नाम से सिम कार्ड लेकर साइबर ठगी के नेटवर्क में इस्तेमाल करने का आरोप है.

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही अबु तालिब और सरफराज उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुप्त सूचना के आधार छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया.

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी के पास से दूसरे लोगों के नाम पर जारी तीन एटीएम कार्ड व फर्जी सिम वाला एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस इन बरामद सामानों के आधार पर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और साइबर ठगी के नेटवर्क की जांच जारी है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी या सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें. ऐसा करना न केवल साइबर अपराध को बढ़ावा देता है, बल्कि संबंधित व्यक्ति को कानूनी परेशानी में भी डाल सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही