Search

 
 
 

Ranchi News: थैलेसीमिया मरीजों को लेकर सरकारी योजना लागू करने की मांग

थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया, अप्लास्टिक एनीमिया समेत विभिन्न रक्त विकारों और रक्तदान नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को लेकर लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति से मिला.
 

Ranchi: थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया, अप्लास्टिक एनीमिया समेत विभिन्न रक्त विकारों और रक्तदान नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को लेकर लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति से मिला.

इसे भी पढ़ें: 

प्रतिनिधिमंडल ने समिति के अध्यक्ष अरूप चटर्जी और सदस्य ममता देवी को एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि इन गंभीर बीमारियों और रक्तदान नीति से जुड़े मुद्दे झारखंड विधानसभा में कई बार उठाए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर 2025 को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इन मांगों को एक महीने के भीतर लागू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर अपेक्षित प्रगति नहीं दिखी है.

 

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया और अप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए घोषित योजनाओं और सुविधाओं को जल्द लागू किया जाए. साथ ही रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी नीति पर भी काम किया जाए.

 

इस पर सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष अरूप चटर्जी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण विषय पर जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई जाएगी और लंबित मुद्दों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

 

मौके पर लहू बोलेगा रक्तदान संगठन, झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और स्वैच्छिक रक्तदान से जुड़े संगठनों ने समिति के अध्यक्ष और सदस्य का आभार जताया. प्रतिनिधिमंडल में नदीम खान, त्रिलोकी, अभय सिंह और लखिमणि मुंडा समेत अन्य लोग शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही