Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

NEET UG 2026: प्रोविजनल आंसर-की जारी, 28 जून तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. इसके साथ ही अभ्यर्थियों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया है. एनटीए ने 25 जून 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना में बताया कि 21 जून 2026 को आयोजित पुनर्परीक्षा के प्रश्नपत्र (सभी चार सेट) और प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं.

उम्मीदवार 25 जून से 28 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आंसर-की को चुनौती (Challenge) दे सकते हैं. प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. यदि विशेषज्ञ समिति द्वारा आपत्ति सही पाई जाती है, तो यह राशि पूरी तरह वापस कर दी जाएगी.

एजेंसी ने कहा कि इस वर्ष पारदर्शिता बढ़ाने और परिणाम जल्द जारी करने के उद्देश्य से आंसर-की चुनौती प्रक्रिया को ओएमआर शीट स्कैनिंग के साथ ही शुरू किया गया है. इससे विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों की समीक्षा समानांतर रूप से की जा सकेगी और अंतिम आंसर-की तथा परिणाम जल्द घोषित किए जा सकेंगे.

आपत्तियां केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएंगी. ईमेल, फैक्स, पत्र या अन्य किसी माध्यम से भेजी गई चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा. अंतिम आंसर-की जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर जा सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही