Search

 
 
 

Ranchi News: रांची में 5 हजार CNG ऑटो के लिए परमिट की मांग, आंदोलन की चेतावनी

Ranchi News: ऑटो चालकों और मालिकों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत अपनी पात्रता एवं शर्तों की जानकारी लेकर बीमा कराने की अपील की गई. संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो महासंघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा.
 
ऑटो चालक संघ की बैठक

Ranchi News: राजधानी रांची में CNG ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर झारखंड प्रदेश CNG ऑटो चालक महासंघ और रांची जिला ऑटो यूनियन ने अपनी मांगें तेज कर दी हैं. रविवार को लाइन टैंक रोड स्थित ड्यूक मैन्सन कार्यालय में दोनों संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में रांची शहर में CNG ऑटो के परिचालन के लिए 5,000 नए परमिट जारी करने समेत कई महत्वपूर्ण मांगों पर चर्चा हुई. 

इसे भी पढ़ें:

बैठक में चलते हुए ऑटो को रोककर चालान काटे जाने की समस्या पर चिंता जताई गई. इस मामले में यातायात आरक्षी अधीक्षक से मिलकर उचित कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा ऑटो परमिट के हस्तांतरण और पुनर्स्थापन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग भी उठाई गई. बैठक की अध्यक्षता दिनेश सोनी और अर्जुन प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय ने किया.

 

बैठक में ऑटो चालकों और मालिकों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत अपनी पात्रता एवं शर्तों की जानकारी लेकर बीमा कराने की अपील की गई. महासंघ और यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऑटो चालक शहर में आम लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान करने की अपील की. संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो महासंघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही