Search

 
 
 

PTR वन क्षेत्र के रेंजर तरूण कुमार सिंह को हटाने की मांग तेज

पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) वन क्षेत्र के रेंजर तरूण कुमार सिंह को हटाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. मार्च महीने में भी गारू प्रखंड के बारेसांढ़ गांव के लोगों ने वन क्षेत्र कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रेंजर तरूण कुमार सिह को हटाने की मांग की थी.
 
रेंजर तरूण कुमार सिंह (फाइल फोटो)
  • सेवानिवृति के बाद दिया गया है अव‍धि विस्‍तार

Latehar :   पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) वन क्षेत्र के रेंजर तरूण कुमार सिंह को हटाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. मार्च महीने में भी गारू प्रखंड के बारेसांढ़ गांव के लोगों ने वन क्षेत्र कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रेंजर तरूण कुमार सिह को हटाने की मांग की थी.

 

ग्रामीणों ने रेंजर पर कई गंभीर आरोप लगाये थे. ग्रामीणो ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले सात साल से तरूण कुमार सिंह इस वन क्षेत्र में जमे हुए हैं और उनका ग्रामीण मजदूरों के साथ रवैया अच्‍छा नहीं रहा है.

 

विभागीय योजनाओं में मजदूरों के बजाय मशीनों से काम लिया जा रहा है. इस कारण क्षेत्र से मजदूरों का पलायन हो रहा है. प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने उप निदेशक कुमार पीटीआर को संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी को सौंपा था.

 

Uploaded Image

बिनोदी देवी

बिनोदी ने रेंजर पर उनके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ि‍त करने व नौकरी से हटाने के लगाए आरोप

बीते आठ अप्रैल को महुआडांड़ थाना क्षेत्र के तीसीया ग्राम निवासी बिनोदी देवी ने पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसांंढ वन प्रक्षेत्र में पदस्थापित रेंजर तरुण सिंह पर उनके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ि‍त करने और अवैध तरीके से नौकरी से हटाने का आरोप लगा था. उन्‍होंने पुलिस अधीक्षक को इसको लेकर एक आवेदन भी सौंपा था.

 

बिनोदी देवी ने अपने आवेदन में बताया कि उनके पति पिछले 14 वर्षों से ट्रैकर गार्ड के रूप में कार्यरत थे. अक्टूबर 2025 से उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया. इस कारण पूरा परिवार आर्थिक तंगी और भुखमरी जैसी स्थिति में पहुंच गया.

 

विनोदी देवी ने आरोप लगाया कि इसी बीच रेंजर द्वारा बिना किसी वैध प्रक्रिया के उन्हें नौकरी से हटा दिया गया. इस कारण वे गहरे मानसिक तनाव में आ गए. लगातार दबाव और अपमान के कारण उनके पति अवसाद में चले गए और दो अप्रैल 2026 को उनकी मृत्यु हो गई.

 

उन्होंने इसे सामान्य मृत्यु नहीं मानते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. 

 

Uploaded Image

रवि कुमार डे

 

आरटीआई कार्यकर्ता ने भी रेंजर को हटाने व उनके कार्यकाल की जांच कराने की मांग की

इधर, आरटीआई व सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने भी रेंजर तरूरण कुमार सिंह को हटाने एवं उनके कार्यकाल की जांच कराने की मांग की है. उन्‍होंने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि रेंजर शुरू से ही विवादों में रहे हैं. उनका पिछले छह-सात का कार्यकाल भी विवादों से भरा रहा है. 

 

सेवानिवृति के बाद उन्‍हें अवधि विस्‍तार देकर फिर से इस वन क्षेत्र में पदस्‍थापित किया गया है. सबसे बड़ी बात है कि अवधि विस्‍तार के बाद उन्‍हें पश्चिम सिंहभूम में पदस्‍थापित किया गया. फिर वहां से 300 किलोमीटर दूर पीटीआर वन क्षेत्र में उन्‍हें अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है. यह जांच का विषय है. 

 

कौन हैं रेंजर तरूण कुमार सिंह

तरूरण कुमार सिंह सेवानिवृत रेंजर हैं. पीटीआर में पदस्‍थापित थे. पिछले जून 2025 में उन्‍हें अवधि विस्‍तार देकर पोड़ाहाट वन प्रमंडल के आनंदपुर रेंज  पश्चिम सिंहभूम) में पदस्‍थापित किया गया.

 

वहीं फरवरी 2026 में उन्हें पीटीआर के बारेसांढ़ रेंज में अतिरिक्त प्रभार दिया गया. इसके अलावा 19 मार्च को सामाजिक वानिकी लातेहार और सामाजिक वानिकी बालूमाथ के रेंजर के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही