Latehar News: सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के केचकी रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव की मांग अब जोर पकड़ती जा रही है. ग्रामीण अब इस मांग के समर्थन में एकजुट हो रहे हैं. रविवार को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के बेतला स्थित पुराने पंचायत भवन (कुटमु) में ग्रामीणों के द्वारा गठित एक्सप्रेस ठहराव संघर्ष समिति एक बैठक आयोजित की गयी.
इसे भी पढ़ें:
समिति के अध्यक्ष फौजदार सिंह ने कहा कि केचकी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग है. अगर 15 दिनों के अंदर केचकी रेलवे स्टेशन में एक्स्प्रेस ट्रेनों के ठहराव को ले कर कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो आंदोलन किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि केचकी रेलवे स्टेशन से काफी संख्या में यात्री बड़े शहरों में जाते हैं, ऐसे में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण आसपास के ग्रामीणों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए दूसरे स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है. मौके पर समिति के सचिव सलाम अंसारी, प्रवक्ता अली हसन अंसारी, के अलावा सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह, प्रवीण सिंह, आनंद सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, विनोद प्रसाद, दीपक प्रसाद, जयगोविंद विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

