Search

 
 
 

अयोध्याधाम स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, रेल मंत्री को भेजा पत्र

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अयोध्याधाम स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की है. चैम्बर ने आग्रह किया है कि ट्रेन संख्या 14021 पुरुलिया–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 18103 टाटानगर–अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, जिसका ठहराव वर्तमान में अयोध्या कैंट स्टेशन पर प्रस्तावित है
 

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अयोध्याधाम स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की है. चैम्बर ने आग्रह किया है कि ट्रेन संख्या 14021 पुरुलिया–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 18103 टाटानगर–अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, जिसका ठहराव वर्तमान में अयोध्या कैंट स्टेशन पर प्रस्तावित है, उसे अयोध्याधाम स्टेशन पर करने की मांग की है. 


चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि अयोध्या कैंट स्टेशन से राम मंदिर की दूरी अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि अयोध्याधाम एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र है, जहां ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी और स्थानीय व्यापार तथा अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा.

 

इसी कड़ी में चैम्बर ने रांची रेल मंडल के DRUCC प्रतिनिधि संजय अखौरी से रांची और हटिया से देश के प्रमुख शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की मांग की. उन्होंने बताया कि अभी से ही कई ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है. उन्होंने रेलवे प्रशासन से यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए, शीघ्र निर्णय लेने की अपील की.

 

इस मुद्दे पर चैम्बर भवन में आयोजित बैठक में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल, डीआरयूसीसी सदस्य संजय अखौरी, जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही