Search

 
 
 

राजद विधायक दल की बैठक में जनहित मुद्दों पर मंथन, संगठन मजबूती पर जोर

राजद के विधायक दल की एक बैठक आज विधायक दल के नेता सुरेश पासवान के नेतृत्व में संपन्न हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक संजय सिंह यादव, गोड्डा विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव तथा विश्रामपुर विधायक नरेश सिंह उपस्थित रहे.
 

Ranchi : राजद के विधायक दल की एक बैठक आज विधायक दल के नेता सुरेश पासवान के नेतृत्व में संपन्न हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक संजय सिंह यादव, गोड्डा विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव तथा विश्रामपुर विधायक नरेश सिंह उपस्थित रहे.

 

बैठक के दौरान जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीरता से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. क्षेत्रीय विकास, आधारभूत सुविधाओं की मजबूती, सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनकल्याण से संबंधित विषयों को सदन में प्रभावी और मजबूती के साथ उठाने पर विशेष जोर दिया गया. नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जनता की आवाज को बुलंद करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

 

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया. कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बढ़ाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ठोस रणनीति अपनाने पर सहमति बनी.

 

साथ ही, आने वाले समय में जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक अभियान चलाने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सीधे सुनने का भी निर्णय लिया गया.

 

नेताओं ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और समर्थन से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही