Search

 
 
 

JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर CBI से जांच कराने की उठी मांग

Ranchi : JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया. इस दौरान छात्रों ने पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी, परिणामों में देरी और प्रशासनिक जवाबदेही जैसे मुद्दों को उठाया और संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग की.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के एक गुट ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन किया. संवाददाता सम्मेलन के जरिए स्वेता प्रधान, कुणाल सिंह और प्रकाश पोद्दार ने पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी, परिणामों में देरी और प्रशासनिक जवाबदेही जैसे मुद्दों को उठाया और संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग की. 

 

छात्रों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में JPSC और JSSC की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को लेकर लगातार विवाद सामने आए है. छात्रों ने आरोप लगाया कि पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितता, परिणाम जारी करने में देरी और शिकायतों के समाधान में लापरवाही के कारण लाखों युवाओं के भविष्य पर असर पड़ रहा है.

 Uploaded Image 

संवाददाता सम्मेलन में छात्र

इससे सरकारी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हुए हैं. छात्रों ने दस्तावेजों के आधार पर कई सवाल उठाते हुए मांग की, जिन परीक्षाओं पर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं. उनकी जांच सीबीआई से कराई जाएं. 

 

इसके अलावा, अभ्यर्थियों ने TDPL कंपनी द्वारा आयोजित JPSC परीक्षाओं की भी स्वतंत्र और निष्पक्ष समीक्षा कराने की मांग की. उनका कहना है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही