Search

निर्वाचक नामावली में जाड़ाबनी गांव का नाम शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मुटरखाम पंचायत के जाड़ाबनी गांव के ग्रामीणों ने माझी बाबा शास्त्री हेंब्रम के नेतृत्व में मंगलवार को अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के जरिए निर्वाचक नामावली में अपने गांव का सही नाम दर्ज कराने की मांग की गई है.
 
ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

Himangshu karan

Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मुटरखाम पंचायत के जाड़ाबनी गांव के ग्रामीणों ने माझी बाबा शास्त्री हेंब्रम के नेतृत्व में मंगलवार को अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के जरिए निर्वाचक नामावली में अपने गांव का सही नाम दर्ज कराने की मांग की गई है. 

इसे भी पढ़ें:

ग्रामीणों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद हाल ही में प्रकाशित मतदाता सूची (भाग संख्या 154, क्रम संख्या 443 से 668) में गांव के सभी मतदाताओं के नाम तो शामिल हैं, लेकिन उनके गांव का नाम 'जाड़ाबनी' के स्थान पर 'जामारिया' दर्शाया गया है. 

ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से इस त्रुटि की जांच कर गांव का नाम जल्द सही करने का आग्रह किया है ताकि भविष्य में किसी भी तरह की प्रशासनिक या निर्वाचन संबंधी समस्या से बचा जा सके. इस अवसर पर रामचंद्र हेंब्रम, मंगल मुर्मू, जितेंद्र हेंब्रम, दिनेश सोरेन, बैजनाथ सोरेन, सुराई हेंब्रम, साखिला टुडू और पूर्णिमा टुडू समेत कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही