Search

 
 
 

Ranchi News: ट्रांसपोर्ट नगर जल्द चालू करने की मांग, सांसद महुआ माजी से मिला चैंबिर प्रतिनिधिमंडल

Ranchi News: ट्रांसपोर्ट नगर के सुचारू संचालन से मुख्य मार्गों पर भारी मालवाहक वाहनों का दबाव घटेगा. इससे शहर की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार आएगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी.
 
सांसद से मिलते चैंबिर प्रतिनिधिमंडल

Ranchi News: झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यसभा सांसद महुआ माजी से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने शहर में ट्रांसपोर्ट नगर को जल्द से जल्द चालू करने की मांग रखी. इसके साथ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए नो-एंट्री के समय तीन पहिया मालवाहक वाहनों को शहर में प्रवेश देने का भी आग्रह किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

चैम्बर का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर के सुचारू संचालन से मुख्य मार्गों पर भारी मालवाहक वाहनों का दबाव घटेगा. इससे शहर की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार आएगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी. छोटे व्यवसायियों की सुविधा को देखते हुए तीन पहिया मालवाहकों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति मिलना बहुत जरूरी है.

 

सांसद महुआ माजी ने व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को ध्यान से सुना. उन्होंने इन विषयों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए जल्द आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया. इस मुलाकात में चैम्बर उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, सह सचिव अमित शर्मा, पूजा ढाढा और झारखण्ड प्रगतिशील यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह मौजूद थे. इनके अलावा आरजीटीए के राजकिशोर सिंह, रविंद्र दुबे, ऋषिदेव यादव, प्रभाकर सिंह, एसबी सिंह, दीपक सिंह और सुनील सिंह चौहान भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही