Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय के सेमेस्टर-1 परीक्षा फॉर्म पोर्टल खोलने की मांग, NSUI ने सौंपा ज्ञापन

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के सेमेस्टर-1 (सत्र 2025-29/2025-28) के उन विद्यार्थियों के हित में, जो किसी कारणवश परीक्षा प्रपत्र (Examination Form) भरने से वंचित रह गए हैं, एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पोर्टल पुनः खोलने की मांग की.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के सेमेस्टर-1 (सत्र 2025-29/2025-28) के उन विद्यार्थियों के हित में, जो किसी कारणवश परीक्षा प्रपत्र (Examination Form) भरने से वंचित रह गए हैं, एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पोर्टल पुनः खोलने की मांग की.

इसे भी पढ़ें...


एनएसयूआई झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव के नेतृत्व में डोरंडा कॉलेज अध्यक्ष इल्यास अंसारी की उपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष कैफ अली, रांची महानगर अध्यक्ष सतीश केशरी, रांची विश्वविद्यालय महासचिव चांद अंसारी सहित कई पदाधिकारी एवं दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

Uploaded Image


ज्ञापन में कहा गया कि जानकारी के अभाव और अन्य अपरिहार्य कारणों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके. ऐसे में विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित और भविष्य को देखते हुए परीक्षा फॉर्म भरने का पोर्टल कम-से-कम दो दिनों के लिए दोबारा खोला जाए, ताकि सभी वंचित छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो सकें.


परीक्षा नियंत्रक ने प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पोर्टल जल्द पुनः खोलने का प्रयास किया जाएगा.


इस अवसर पर एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि संगठन हमेशा छात्र-छात्राओं के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी विद्यार्थियों के हित में लगातार आवाज उठाता रहेगा. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेकर सभी वंचित विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही