- डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने शिक्षा विभाग को लिखा पत्र
Himangshu karan
Behragoda News : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी स्कूल उत्क्रमण सूची में बहरागोड़ा प्रखंड की अनदेखी पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने नाराजगी जताई है. उन्होंने शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र भेजकर क्षेत्र के योग्य स्कूलों को अपग्रेड करने की मांग की है.
डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने एसएस हिंदी हाईस्कूल गंडानाटा, केवी हाईस्कूल गामारिया, कैमी हिंदी हाईस्कूल कैमी, केडी हाईस्कूल कुमारडूवी, गुहियापाल ओड़िया हाईस्कूल, सीडीएन हाईस्कूल पाचांडो और गुड़ाबांदा के आदिवासी हाईस्कूल बेनागाड़िया को प्लस टू स्कूल में अपग्रेड करने की मांग की है.
इसके अलावा षाड़ंगी ने वर्ष 1967 से संचालित पांचरूलिया ओड़िया मध्य विद्यालय, खईरापाल ओड़िया मध्य विद्यालय और आसिंगी ओड़िया मध्य विद्यालय को हाईस्कूल का दर्जा देने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने वर्ष 2016 में तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से की गई घोषणा का भी हवाला दिया है.
डॉ. षाड़ंगी ने कहा कि इन स्कूलों को अपग्रेड किए जाने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने छात्र-छात्राओं के हित में इसी शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का उत्क्रमण करने का आग्रह किया है. पत्र की प्रतियां मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, संबंधित उपायुक्तों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी भेजी गई हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

