Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेपीएससी अभ्यर्थियों का मोरहाबादी में प्रदर्शन, दिखाये सबूत, देखें वीडियो

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जेपीएससी की सातवीं से दसवीं तक पीटी की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थी रांची में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने बापू वाटिका के समक्ष धरना- प्रदर्शन किया. याद दिलाते चलें कि मंगलवार को जेपीएससी भवन के सामने आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों ने सचिव से मुलाकात की थी. सचिव ने सबूत पेश करने को कहा था. इसी के मद्देनजर आज अभ्यर्थियों ने सबके सामने सबूत पेश किया. अभ्यर्थियों ने जेपीएससी में हुए सफल छात्र का आंसर शीट दिखाया, जिसमे कट ऑफ से कम अंक आने पर भी उस छात्र का जेपीएससी पीटी में चयन हुआ है. देखें वीडियो [caption id="attachment_186589" align="aligncenter" width="800"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/jpsc-51.jpg"

alt="" width="800" height="1600" /> अभ्यर्थियों ने जारी किया आंसरशीट[/caption]

 बापू वाटिका के सामने लगे नारे

बापू वाटिका के सामने अभ्यर्थियों ने आवाज दो, हम एक हैं… भाई-भतीजावाद बंद करो… सीट बेचना बंद करो… जब-जब छात्र जागा है, सत्ता का सिंहासन डोला है… जैसे नारे लगाये. उनका कहना था कि प्रशाशन का सहारा लेकर सरकार आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है.. हमलोग इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे. हमलोग हार नहीं मानेंगे. अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि यह लड़ाई महज सातवीं जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की लड़ाई नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है. यह आर-पार की लड़ाई है और यह छात्रों का आंदोलन है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/jpsc61.jpg"

alt="" width="1600" height="800" /> इसे भी पढ़ें – राजभवन">https://lagatar.in/hemant-sarkar-wants-to-break-the-back-of-the-general-public-mayor/">राजभवन

के सामने मेयर ने दिया धरना, कहा -जनता की कमर तोड़ना चाहती है हेमंत सरकार 

 क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि कुछ सेंटरों में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी सीरियल नंबर से सफल घोषित किए गये हैं. एक सीरियल में 20 छात्रों में से 18 सफल घोषित हुए हैं. अभ्यर्थियों का कहना था कि बाकी दो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए थे. यह भी कहा जा रहा है कि साहिबगंज तथा लोहरदगा के एक-एक सेंटर पर परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी सीरियल क्रमांक से इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/jpsc71-1.jpg"

alt="" width="800" height="1600" /> इसे भी पढ़ें – ड्रग्स">https://lagatar.in/model-arrested-for-drug-smuggling-was-sent-to-jail-by-ranchi-police/">ड्रग्स

तस्करी के आरोप में गिरफ्तार मॉडल को रांची पुलिस ने भेजा जेल

 इन लगातार क्रमांक के अभ्यर्थियों के सफल होने पर उठ रहे सवाल

52342865, 52342866, 52342867, 52342868, 52342869, 52342870, 52342871, 52342874, 52342876, 52342878, 52342879, 52342880, 52342881, 52342883, 52342884, 52342885, 52342886, 52236876, 52236878, 52236879, 52236880, 52236881, 52236882, 52236884, 52236887, 52236888, 52236889, 52236890, 52236891, 52236892, 52236893, 52236894, 52236895, 52236896, 52236897, 52236898, 52236899, 52236900, 52236901, 52236902 https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/jpsc21.jpg"

alt="" width="1600" height="800" /> इसे भी पढ़ें – भारत">https://lagatar.in/in-india-crypto-can-be-recognized-as-an-asset-not-a-currency-will-not-be-able-to-pay-with-crypto/">भारत

में क्रिप्टो को करेंसी नहीं, एसेट्स के तौर पर मिल सकती है मान्यता!  क्रिप्टो से नहीं कर पायेंगे पेमेंट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही