Search

 
 
 

Bihar News : पटना में 10 शिक्षकों को DEO का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Patna News : नोटिस पाने वाले शिक्षकों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक दोनों स्तर के शिक्षक शामिल हैं. इनमें विज्ञान विषय से कंचन भारती और राजीव कुमार, गणित विषय से प्रदीप कुमार, सुधांशु शेखर और मनोज कुमार गिरी शामिल हैं.
 
बिहार शिक्षा विभाग

Patna News : जिले के दानापुर कैंट स्थित पीएम श्री बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में संकल्प संध्या रेमेडियल क्लास के संचालन को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. विशेष कक्षा के संचालन में सहयोग नहीं करने और कार्यक्रम का बहिष्कार करने के आरोप में डीईओ ने 10 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने सभी शिक्षकों को 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा है. अगर शिक्षक निर्धारित समय पर या संतोषजनक जवाब नहीं देते है तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी.

 

इन 10 शिक्षकों को मिला नोटिस

नोटिस पाने वाले शिक्षकों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक दोनों स्तर के शिक्षक शामिल हैं. इनमें विज्ञान विषय से कंचन भारती और राजीव कुमार, गणित विषय से प्रदीप कुमार, सुधांशु शेखर और मनोज कुमार गिरी शामिल हैं.

 

इसके अलावा जीव विज्ञान की शिक्षिकाएं ऊषा दीप और संध्या सिंह, उच्च माध्यमिक गणित के शिक्षक आलोक कुमार पांडे और रवि रंजन प्रभात तथा कंप्यूटर विज्ञान के शिक्षक पद्मश्री पांडेय को भी नोटिस जारी किया गया है.

 

विशेष कक्षा के बहिष्कार पर विभाग सख्त

दरअसल, विद्यालय में संकल्प संध्या रेमेडियल क्लास यानी विशेष कक्षाओं का संचालन किया जाना है. शिक्षा विभाग का आरोप है कि संबंधित शिक्षकों ने इस कार्यक्रम के संचालन में अपेक्षित सहयोग नहीं किया और कार्यक्रम से दूरी बनाए रखा.

 

इसी मामले में DEO ने शिक्षकों से पूछा है कि उन्होंने विशेष कक्षाओं के संचालन में सहयोग क्यों नहीं किया और कार्यक्रम का बहिष्कार करने के पीछे उनकी क्या वजह रही. विभाग ने साफ संकेत दिया है कि आदेश की अनदेखी या असंतोषजनक जवाब देने पर कार्रवाई की जा सकती है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही