Search

 
 
 

देवघरः 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कस्टमर केयर अधिकारी बन करते थे ठगी

एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने सारठ थाना क्षेत्र के पुरनीकरहैया जंगल में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं.
 

Deoghar : देवघर जिला पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने सारठ थाना क्षेत्र के पुरनीकरहैया जंगल में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं.


गिरफ्तार आरोपियों में असलम अंसारी, राहुल कुमार दास, आशीष यादव, विपीन कुमार यादव व नितीश कुमार के रूप में हुई है. उनके पास से सात मोबाइल फोन व आठ सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर लोगों को फोन कर झांसे में लेते थे.


ये लोग खुद को Flipkart, Amazon, PhonePe, Paytm और Airtel Payment Bank का अधिकारी बताकर कैशबैक, पीएम किसान योजना, लोन और एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नाम पर लिंक भेजकर ऑनलाइन ठगी करते थे. छापेमारी में देवघर साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक शिवनारायण कामत, एएसआई संतोष कुमार मंडल व पुलिस बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही