Search

 
 
 

21 दिन में 100 करोड़ टैक्स वसूली का लक्ष्य, रांची नगर निगम ने टीम को दिया अल्टीमेटम

वित्तीय वर्ष 2025–26 खत्म होने में अब सिर्फ 21 दिन बचे हैं. ऐसे में नगर निगम ने टैक्स वसूली का अभियान तेज कर दिया है. मंगलवार को उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें निगम के अधिकारी और टैक्स वसूली एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल हुए.
 

Ranchi : वित्तीय वर्ष 2025–26 खत्म होने में अब सिर्फ 21 दिन बचे हैं. ऐसे में नगर निगम ने टैक्स वसूली का अभियान तेज कर दिया है. मंगलवार को उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें निगम के अधिकारी और टैक्स वसूली एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल हुए.

 

बैठक में उप प्रशासक ने कहा कि हर हाल में 100 करोड़ रुपये कर संग्रहण का लक्ष्य पूरा करना होगा. इसके लिए फील्ड में तेजी से काम करते हुए वार्ड स्तर पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए.

 

उन्होंने रेवेन्यू इंस्पेक्टर और कर संग्रहकर्ताओं को अंडर-असेस्ड प्रॉपर्टी का दोबारा आकलन करने, रिहायशी होल्डिंग में चल रहे व्यवसाय की जांच कर मौके पर ही डिमांड जारी करने को कहा. इसके साथ ही टैक्स चोरी के मामलों में झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी.

 

उप प्रशासक ने कहा कि टैक्स से जुड़े किसी भी आवेदन को लंबित न रखा जाए और सभी वार्डों में कर वसूली शिविर लगाकर लोगों को मौके पर ही भुगतान की सुविधा दी जाए. लोगों से अपील की गई है कि वे अपना होल्डिंग टैक्स समय पर ऑनलाइन या निगम के जन सुविधा केंद्रों के जरिए जमा करें. बैठक में निगम के कई अधिकारी और एजेंसी प्रतिनिधि मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही