Search

 
 
 

जामताड़ा सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जामताड़ा सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वायड की टीम तुरंत कोर्ट परिसर पहुंची और पूरे इलाके की सघन जांच शुरू कर दी. एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.
 

Jamtara : जामताड़ा सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वायड की टीम तुरंत कोर्ट परिसर पहुंची और पूरे इलाके की सघन जांच शुरू कर दी. एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

 

धमकी की सूचना के बाद जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कोर्ट परिसर का जायजा लिया. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए. फिलहाल कोर्ट में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही है और चेकिंग के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है.

 

एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की जांच की गई है. शुरुआती जांच में अब तक कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और टेक्निकल टीम ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है.

Uploaded Image

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में राज्य के कई जिलों में इस तरह के धमकी भरे ई-मेल मिले हैं, जिनमें अधिकतर मामले फर्जी साबित हुए हैं. इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत रही हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही