Search

 
 
 

गिरिडीहः एंटी क्राइम चेकिंग में दो बाइक चोर गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद

एसपी के निर्देश पर पचंबा थाना पुलिस ने बनखजो पुल के पास वाहन चेकिंग शुरू की. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के पचंबा थाने की पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी की 9 बाइक बरामद की गई हैं. यह जानकारी एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मंगलवार प्रेसवार्ता में दी. यह कार्रवाई एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. 

 

सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर पचंबा थाना पुलिस ने बनखजो पुल के पास वाहन चेकिंग शुरू की. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ में उन दोनों ने पुलिस को बाइक के कागजात नहीं दिखा सके. सख्ती से पूछने पर दोनों ने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे.

 

इसके बाद पुलिस ने दोनों के गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की गईं 9 बाइक बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों का नाम शक्ति चौधरी व दीपक चौधरी है. दोनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुट्टाबाध गांव के रहने वाले हैं. छापेमारी में डीएसपी कौशर अली, पचंबा के इंस्पेक्टर मंटू कुमार, थाना प्रभारी राजीव कुमार, बेंगाबाद थाना प्रभारी जीतेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही