Search

 
 
 

देवघर : बाजार समिति के पास दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या

जिले के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित झोंसा गढ़ी बाजार समिति के पास दिनदहाड़े एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक युवक की पहचान हाथी पहाड़ निवासी कौशल जायसवाल (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसका आपराधिक इतिहास भी रहा है.
 

Deoghar :  जिले के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित झोंसा गढ़ी बाजार समिति के पास दिनदहाड़े एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक युवक की पहचान हाथी पहाड़ निवासी कौशल जायसवाल (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसका आपराधिक इतिहास भी रहा है. 

 

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही है. इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है.  

 

घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोग डरे सहमे हैं और सड़क पर निकलने से परहेज कर रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही