Search

 
 
 

जमशेदपुरः सबर परिवारों को चिह्नित कर मुफ्त राशन मुहैया कराएंगे- बाबूलाल सोरेन

भजपा नेता बाबूलाल सोरेन मुसाबनी के बाली ढीपाग्राम पहुंचे और गांव में रहने सबर परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि किसी सबर की मौत भूख से न हो इसके लिए वह घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी सबर परिवारों को चिह्नित कर सेवा ही लक्ष्य के तहत उन्हें मुफ्त राशन मुहैया कराएंगे.
 
सबर परिवार के साथ भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन

Jadugora : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी सबर परिवार बदहाल जिंदगी जी रहे हैं. उनका हाल जानने के लिए भजपा नेता और घाटशिला से पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन मुसाबनी के बाली ढीपाग्राम पहुंचे. उन्होंने गांव में रहने सबर परिवारों से मुलाकात की. हबलू सबर व उनके चार भाइयों की बदहाल स्थिति देख सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि किसी सबर की मौत भूख से न हो इसके लिए वह घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी सबर परिवारों को चिह्नित कर सेवा ही लक्ष्य के तहत उन्हें मुफ्त राशन मुहैया कराएंगे.

उन्होंने आरोप लगाया कि सबर परिवारों के विकास की राशि अधिकारी डकार जा रहे हैं. झारखंड की अबुआ सरकार आदिवासियों की विलुप्त होती सबर जनजाति की उपेक्षा कर रही है. सबर परिवार जर्जर सरकारी भवन में अपनी जिन्दगी गुजार रहे हैं. हबलू सबर व उनके चार भाइयों का परिवार तंगहाली में है. वे भूखे पेट सोने को विवश हैं. उन्होंने हबलू सबर के परिवार को तत्काल एक बोरा चावल मुहैया कराकर राहत पहुंचाई. मौके पर रघु टुडु, मुखिया भीमा, विमल मार्डी, रमेश माझी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही