Search

 
 
 

देवघरः एसीबी ने रिखिया में विनय सिंह के टाटा मोटर्स शोरूम को किया सील

एसीबी की टीम मंगलवार की देर शाम शो-रूम पहुंची और देर रात तक छापेमारी चली. एसीबी ने पूरे शोरूम को बाहर से लॉक कर सील कर दिया है. इसके साथ ही शो-रूम से जुड़े वर्कशॉप को भी सील कर दिया गया है.
 

Deoghar : एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह के टाटा मोटर्स शो-रूम में छापेमारी की. यह शो-रूम रिखिया थाना क्षेत्र के लेटवा गांव में स्थित है. एसीबी की टीम मंगलवार की देर शाम शो-रूम पहुंची और देर रात तक छापेमारी चली. एसीबी ने पूरे शोरूम को बाहर से लॉक कर सील कर दिया है. इसके साथ ही शो-रूम से जुड़े वर्कशॉप को भी सील कर दिया गया है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी की कार्रवाई के बाद शो-रूम के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. इस पूरे मामले में एसबी के अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही