Search

 
 
 

Deoghar: स्कूल में फिल्म प्रदर्शन मामले में कार्रवाई, शिक्षक निलंबित, प्रभारी प्रधानाध्यापक पद से हटाए गए

देवघर के सारवां प्रखंड स्थित आदर्श प्लस टू विद्यालय में स्कूल परिसर के भीतर फिल्म और गाने के प्रसारण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है.
 

Deoghar : देवघर के सारवां प्रखंड स्थित आदर्श प्लस टू विद्यालय में स्कूल परिसर के भीतर फिल्म और गाने के प्रसारण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी शशि प्रकाश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया, जबकि प्रभारी प्रधानाध्यापक को पद से मुक्त कर दिया गया है. 

 

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विद्यालय के स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक किसलय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि के दौरान उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी चलाई जाएगी.


वहीं, विद्यालय में अनुशासनहीनता, लापरवाही और नियंत्रण में कमी को देखते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक सह स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक अवधेश कुमार ठाकुर को प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से हटा दिया गया है. उनके खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही शुरू करने की अनुशंसा की गई है. डीसी ने इस मामले को लेकर जिले के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मियों को सख्त चेतावनी दी है.

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर किसी भी सरकारी संस्थान में अनुशासनहीनता या कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे मामलों में संबंधित कर्मियों पर सीधी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही