Search

 
 
 

देवघर: बढ़ती महंगाई व रसोई गैस के संकट के खिलाफ AIPWA का विरोध प्रदर्शन

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (AIPWA) के बैनर तले देवघर जिले में टावर चौक रसोई गैस के बढ़े हुए दाम के विरोध में प्रदर्शन किया गया. विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम AIPWA की राज्य सचिव गीता मंडल नेतृत्व में हुई. ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि, ईरान-अमेरिका युद्ध में अब जब सीजफायर की घोषणा हो गई है. तब भारत सरकार रसोई गैस के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लें.
 

Deoghar: अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (AIPWA) के बैनर तले देवघर जिले में टावर चौक रसोई गैस के बढ़े हुए दाम के विरोध में प्रदर्शन किया गया. विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम AIPWA की राज्य सचिव गीता मंडल नेतृत्व में हुई.

 
AIPWA की जिला कमिटी सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन के माध्यम से देवघर के उपायुक्त के जरिए दो सूत्रीय मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम मांग पत्र सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि, ईरान-अमेरिका युद्ध में अब जब सीजफायर की घोषणा हो गई है. तब भारत सरकार रसोई गैस के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लें, ताकि देश के गरीब वर्ग को महंगी रसोई गैस से राहत मिले. 

 


साथ ही कहा गया कि, स्थाई रूप से युद्ध बंद कराने के लिए केंद्र सरकार शांति के पक्ष में मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करें.


विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की जिला उपाध्यक्ष चमेली देवी, जिला कमिटी सदस्य मालती देवी, कलावती देवी, चंपा देवी, जगदंबा देवी, शर्मिला देवी, रेणु देवी, गुड़िया देवी, महामुनि देवी सहित कई महिलाएं शामिल हुईं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही