Search

 
 
 

देवघरः बैद्यनाथ मंदिर के 18 दानपात्रों में मिली 32 लाख की राशि

देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि दानपात्रों से कुल 32,14,245 रुपये प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा विदेशी मुद्रा भी दान स्वरूप मिली है, जिसमें नेपाली नगद 9,280, अमेरिकी डॉलर 11, पाकिस्तानी करेंसी 100 व यूरो 20 शामिल हैं.
 

Deoghar : देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में रखे 18  दानपात्रों में कुल 32 लाख रुपये से अधिक राशि मिली है. साथ ही विदेशी मुद्रा भी दान में मिली है. मंदिर के प्रशासनिक भवन में बुधवार को पुलिस की पुख्ता सुरक्षा में दानपात्रों को खोला गया. बाबा मंदिर प्रशासन की देख-रेख मे सभी दानपात्रों से निकली राशि की गिनती की गई.

 

 

देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि दानपात्रों से कुल 32,14,245 रुपये प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा विदेशी मुद्रा भी दान स्वरूप मिली है, जिसमें नेपाली नगद 9,280, अमेरिकी डॉलर 11, पाकिस्तानी करेंसी 100 व यूरो 20 शामिल हैं. डीसी ने कहा की यह दान श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रतीक है. प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर की व्यवस्था, विकास कार्यों व सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही