Search

 
 
 

देवड़ी मंदिर में रामनवमी अखाड़ा बनाने को लेकर विवाद, पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद

रामनवमी पर्व को लेकर राज्य भर में हर्षोल्लास का माहौल है. इसको लेकर तैयारियां जोरों पर की जा रही है. इस बीच तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित देवड़ी मंदिर में रामनवमी पर्व को लेकर बन रहे अखाड़ा का विरोध एक समुदाय ने किया है. जिसके बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है.
 

Ranchi: रामनवमी पर्व को लेकर राज्य भर में हर्षोल्लास का माहौल है. इसको लेकर तैयारियां जोरों पर की जा रही है. इस बीच तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित देवड़ी मंदिर में रामनवमी पर्व को लेकर बन रहे अखाड़ा का विरोध एक समुदाय ने किया है. जिसके बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है. 

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम देवड़ी मंदिर में पहुंच कर मामले की जांच कर रही हैं. बताया जाता है कि काफी संख्या में पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची है. उनकी निगरानी में अखाड़ा का कार्य चल रहा है. वहीं काफी संख्या में लोग वहां पर मौजूद हैं.

 

एसएसपी का बयान

इस मामले को लेकर रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि फिलहाल मामले की जानकारी नहीं हैं. जानकारी मिलने के बाद बताया जाएगा कि वहां पर क्या हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही