Search

 
 
 

देवघरः 5 वर्षों से कार्यरत अनुबंध कर्मियों को नियमित करने की मांग

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि यदि मांग पर जिला प्रशासन व सरकार ने ध्यान नहीं दिया, तो आदालत का दरवाजा खटखटाने पर विचार किया जाएगा. यह बात सामने आई कि जब एएनएम के लिए निर्धारित योग्यता मैट्रिक है, तो इंटर वालों को बीस नंबर का प्रावधान क्यों किया गया है.
 

Deoghar : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, देवघर के बैनर तले अनुबंध एएनएम संघ की बैठक संघ कार्यालय में हुई. अध्यक्षता झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने की. बैठक में एएनएम को  नियमित करने के लिए कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही पांच वर्ष से अधिक समय से अनुबंध पर कार्यरत सभी कर्मचारियों के प्राथमिकता के आधार नियमित करने की मांग करने का निर्णय लिया गया.

 


 जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि यदि मांग पर जिला प्रशासन व सरकार ने ध्यान नहीं दिया, तो आदालत का दरवाजा खटखटाने पर विचार किया जाएगा. यह बात सामने आई कि जब एएनएम के लिए निर्धारित योग्यता मैट्रिक है, तो इंटर वालों को बीस नंबर का प्रावधान क्यों किया गया है. ऐसा करना पुराने अनुबंध कर्मचारियों की छंटनी की साजिश है. बैठक में कार्य मूल्यांकन के आधार पर मानदेय में पांच से आठ प्रतिशत बढ़ोतरी करने व इसे चालू वित्तीय वर्ष में लागू करने की मांग की गई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही