Search

 
 
 

देवघरः बैंक अधिकारियों ने महिला ग्राम संगठन की उद्यमी दीदियों के प्रयासों को सराहा

बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने उद्यमी महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए समय पर ऋण अदायगी और वित्तीय अनुशासन पर बल दिया. उनकी मेहनत और उपलब्धियों को देखकर विश्वास जताया कि अब दीदियों को व्यक्तिगत ऋण तेजी से उपलब्ध होगा.
 

Deoghar : देवघर के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने मंगलवार को प्रखंड के बदिया व रमलदिह आजीविका महिला ग्राम संगठन के ऋण इमर्शन साइट का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्राम संगठन की महिलाओं से संवाद कर व्यक्तिगत ऋण की उपयोगिता और आजीविका संवर्द्धन में इसके सकारात्मक प्रभावों को विस्तार से जाना. उद्यमी महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए समय पर ऋण अदायगी और वित्तीय अनुशासन पर बल दिया.


 उन्होंने आश्वस्त किया कि बैंक और आजीविका संगठनों के सहयोग से महिला स्वयं सहायता समूहों को और सशक्त किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. उद्यमी दीदियों पुष्पा कुमारी, ज्योति कुमारी, रिंकी देवी, संगीता देवी और करुणा देवी ने अपने अनुभव साझा किए. उनकी मेहनत और उपलब्धियों को देखकर बैंक अधिकारियों ने विश्वास जताया कि अब दस्तावेजी प्रक्रिया के साथ दीदियों को व्यक्तिगत ऋण तेजी से उपलब्ध होगा. मौके पर जेआरजीबी, इंडियन बैंक, स्टेट बैंक, पीएनबी, यूको बैंक व केनरा बैंक के करीब 30 शाखा प्रबंधकों के साथ आजीविका मिशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही