Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः नगर निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने दिया धरना

पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के सत्ता में आने के बाद से अब तक एक बार भी नगर निकाय चुनाव नहीं कराया गया है. सरकार केवल ईवीएम को लेकर बहानेबाजी कर रही है.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : नगर निकाय चुनाव जल्द कराने सहित अन्य मांगों को लेकर देवघर के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय परिसर में धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के सत्ता में आने के बाद से अब तक एक बार भी नगर निकाय चुनाव नहीं कराया गया है. सरकार केवल ईवीएम को लेकर बहानेबाजी कर रही है. वर्तमान में न तो मेयर हैं और न ही पार्षद, जिससे नगरवासियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


उन्होंने कहा कि जब राज्य में भाजपा की सरकार थी, तब ईवीएम से चुनाव कराए गए थे. अब हेमंत सोरेन सरकार को बैलेट पेपर से चुनाव की आवश्यकता क्यों पड़ रही है. जब तक नगर निकाय चुनाव नहीं कराए जाते भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा. जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि नगर आयुक्त से मिलकर नगर निगम में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की जाएगी. नगर निकाय चुनाव अविलंब ईवीएम से कराए जाएं. धरना में, महेश राय, अधीर चंद्र, सुनीता सिंह, कन्हैया झा, संतोष उपाध्याय, बबलू पासवान, दिलीप कुमार, चंद्रशेखर खबाड़े, विजया सिंह, सचिन सुल्तानिया, रीता चौरासिया, अमृत मिश्रा, अभयानंद झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही