Search

 
 
 

CBI टीम के साहिबगंज पहुंचने की सूचना पर माइनिंग से जुड़े लोग गायब हो गये

अवैध खनन की जांच के लिए सीबीआई की टीम के पहुंचने की सूचना के बाद माइनिंग से जुड़े लोग गायब हो गये. इससे नीबू पहाड़ पर वैध माइनिंग लीज धारकों के मामले की जांच पूरी नहीं हो सकी.
 

Ranchi : अवैध खनन की जांच के लिए सीबीआई की टीम के पहुंचने की सूचना के बाद माइनिंग से जुड़े लोग गायब हो गये. इससे नीबू पहाड़ पर वैध माइनिंग लीज धारकों के मामले की जांच पूरी नहीं हो सकी.

Uploaded Image

सीबीआई की जांच टीम कुलदीप सिंह के नेतृत्व में कल (मंगलवार) शाम को साहिबगंज पहुंची थी. टीम में सीबीआई अधिकारी रविशेखर, सीबीआई अधिकारी विमल सिंह सहित अन्य लोग शामिल है. टीम ने जिले के खनन पदाधिकारी को बुधवार के दिन सुबह बुलाया था.

 

सीबीआई के बुलावे पर जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू नीबू पहाड़ पर लीज से संबंधित जानकारी लेकर पहुंचे. जिला खनन अधिकारी से जानकारी लेने के बाद सीबीआई की टीम स्टीमर घाट पर पहुंची. टीम के अधिकारियों ने वहां ईडी द्वारा जब्त किए गए स्टीमर से जुड़े लोगों से पूछताछ की.

 

प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि ईडी ने स्टीमर को जहां जब्त किया था वहां से उसकी जगह बदल दी गई है. जगह बदलने की वजह नदी वहां जल स्तर का कम होना बताया गया. स्टीमर की जांच के बाद सीबीआई अधिकारियों का दल नीबू बहाड़ पहुंचा.

 

वहां संकट मोचन स्टोन वर्क्स द्वारा किए गए खनन की स्थिति का जायजा लेने था. लेकिन संकट मोचन स्टोव वर्क्स से जुड़ा कोई आदमी खदान क्षेत्र में नहीं पाया गया. बताया जाता है कि सीबीआई के आने की सूचना मिलने के बाद खदान से जुड़े लोग वहां नहीं थी.

 

संकट मोचन स्टोन वर्क्स के पास वैध लीज है. लेकिन साहिबगंज में अवैध खनन की अब तक की जांच में वैध लीज धारकों द्वारा लीज क्षेत्र से बाहर माइनिंग करने का मामला पकड़ में आया है. सीबीआई अधिकारियों ने नीबू पहाड़ के आसपास के लोगों से संबंधित क्षेत्र में माइनिंग गतिविधियों की जानकारी ली.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही