Search

 
 
 

देवघरः बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया. पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में निर्दोष हिंदू को कट्टर पंथियों द्वारा जिंदा जलाकर मार डाला गया. यह अत्यंत ही कायरता पूर्ण व अमानवीय है.
 

Deoghar : बांग्लादेश में हिंदू युवक की नृशंस हत्या के विरोध में देवघर के चितरा स्थित सहारजोरी मोड़ पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री सह सारठ के पूर्व विधायक रणधीर सिंह कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया. कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.


प्रदर्शन से पहले रणधीर सिंह के आवासीय कार्यालय से पार्टी समर्थकों ने  आक्रोश जुलूस निकाला. जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए सहारजोरी चौक पहुंचा, जहां बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया गया. पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में निर्दोष हिंदू को कट्टर पंथियों द्वारा जिंदा जलाकर मार डाला गया. यह अत्यंत ही कायरता पूर्ण व अमानवीय कृत्य है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ गहरा आक्रोश देखा गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही