Search

 
 
 

देवघरः दलालों ने कबूतर धर्मशाला को बेचने की रची साजिश, व्यवसायियों ने मेयर से लगाई गुहार

व्यवसायियों के अनुसार, धर्मशाला की जमीन जो पहले मात्र 3 वर्षों की लीज पर दी जाती थी, उसके दस्तावेजों के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की गई है. उनका आरोप है कि अवैध तरीके से इसे 99 वर्षों की लीज में तब्दील कर दिया गया है, ताकि इस पर कब्जा जमाया जा सके.
 
मेयर से बात करते व्यवसायी.

Deoghar : बाबा नगरी देवघर की ऐतिहासिक धरोहर 'कबूतर धर्मशाला' के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. नगर निगम की इस बेशकीमती संपत्ति को लेकर स्थानीय व्यवसायियों और किरायेदारों ने गंभीर आरोप लगाये हैं. व्यवसायियों का कहना है कि कुछ बिचौलिये और दलाल इस सरकारी संपत्ति को अवैध तरीके से बेचने की साजिश रच रहे हैं.

 


 व्यवसायियों के अनुसार, धर्मशाला की जमीन जो पहले मात्र 3 वर्षों की लीज पर दी जाती थी, उसके दस्तावेजों के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की गई है. उनका आरोप है कि अवैध तरीके से इसे 99 वर्षों की लीज में तब्दील कर दिया गया है, ताकि इस पर कब्जा जमाया जा सके.


रोजी-रोटी पर मंडरा रहा खतरा


अपनी आजीविका और इस ऐतिहासिक विरासत को बचाने के लिए दर्जनों व्यवसायी एकजुट होकर देवघर के मेयर रवि राउत के पास पहुंचे. व्यवसायियों का कहना है कि यह धर्मशाला कई परिवारों के जीवन-यापन का मुख्य आधार है. अगर इस पर गलत तरीके से कब्जा होता है, तो कई लोग सड़क पर आ जाएंगे.


मेयर ने दिया जांच का भरोसा


व्यवसायियों की बातों के सुनने के बाद मेयर ने कहा कि निगम की संपत्ति को किसी भी कीमत पर बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा. धर्मशाला की जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी. यदि अनियमितता या फर्जीवाड़ा पाया गया, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही