Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : कार एसेसरीज शॉप की आड़ में ब्राउन शुगर का धंधा, एक अरेस्ट, तीन फरार

जिले के रिखिया थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है. यहां बाइपास सड़क पर स्थित कार एसेसरीज की दुकान से 14 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Advertisement
Advertisement
  • रिखिया थाना पुलिस की छापेमारी में खुलासा
  • 14 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद
  • तीन आरोपी फरार

Deoghar :  जिले के रिखिया थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है. यहां बाइपास सड़क पर स्थित कार एसेसरीज की दुकान से 14 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 

जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हो गए हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन महथा के रूप में हुई है, जो रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया नावाडीह का निवासी है. पुलिस के अनुसार, वह कार एसेसरीज की दुकान की आड़ में लंबे समय से ब्राउन शुगर बेचने का अवैध कारोबार चला रहा था.

 

सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी  

बताया जाता है कि रिखिया थाना क्षेत्र के कार सेंटर नामक दुकान में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दुकान से संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी जांच में ब्राउन शुगर होने की पुष्टि हुई.

 

पुलिस ने तत्काल एक आरोपी को दबोच लिया. जबकि उसके कुछ सहयोगी मौके से भागने में सफल रहे. स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, दुकान के आसपास पहले भी संदिग्ध गतिविधियां देखी जाती थीं.

 

लेकिन नशीले पदार्थों के कारोबार का खुलासा होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. इस कार्रवाई के बाद आसपास के नागरिकों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

 

प्राथमिकी दर्ज, तीन नामजद

पुलिस ने बताया कि एसआई अजय कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार आरोपी के अलावा तीन अन्य व्यक्तियों को भी नामजद किया गया है, जिनमें एक नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया और दो रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा के रहने वाले हैं. सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही