Search

 
 
 

देवघर: चौकीदार व होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी हो- DC

देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय में चौकीदार एवं होमगार्ड नियुक्ति को लेकर समिति की बैठक हुई. जिसमें जिले के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
 

Deoghar: देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय में चौकीदार एवं होमगार्ड नियुक्ति को लेकर समिति की बैठक हुई. जिसमें जिले के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर देते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा में RFID तकनीक के उपयोग का निर्देश दिया. इससे अभ्यर्थियों की दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं का सटीक डेटा डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी.

 

उपायुक्त ने आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवेदनों की स्क्रूटनी तथा भौतिक सत्यापन के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया. साथ ही शारीरिक एवं लिखित परीक्षा को निष्पक्ष वातावरण में आयोजित कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा.

 

बैठक में बताया गया कि जिले में चौकीदार के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है. विज्ञापन संख्या 01/2024 के तहत बैकलॉग रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी हुई थी. भर्ती प्रक्रिया में हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन किया जा रहा है.

 

बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, होमगार्ड कमांडेंट, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही