Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई में हुई देवघर कोर्ट के अपराधी अमित सिंह की हत्या

Advertisement
Advertisement
Deoghar : देवघर सिविल कोर्ट परिसर में अज्ञात अपराधियों ने बीते शनिवार की सुबह 11 बजे व शूटर अमित कुमार सिंह उर्फ निशांत (31) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अपराधियों ने पुलिस के सामने ही गोली मारकर घटना को अंजाम दिया था. पुलिस की अबतक की जांच में खुलासा हुआ है कि अमित सिंह की हत्या दो गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई है. जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड के पीछे सागर, मानिक सिंह और उज्ज्वल का नाम सामने आ रहा है. सूत्रों की मानें तो ये सभी पहले अमित के साथ ही थे, लेकिन बाद में आपसी विवाद होने पर मानिक व उज्ज्वल के साथ अमित की दुश्मनी हो गई थी. पढ़ें - मांडर">https://lagatar.in/mandar-assembly-by-election-four-thousand-jawans-will-take-command-security-system/">मांडर

विधानसभा उपचुनाव: चार हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान
इसे भी पढ़ें - AK-47">https://lagatar.in/ak-47-seizure-case-bahubali-mla-anant-singh-sentenced-to-10-years-may-go-to-legislature/">AK-47

बरामदगी मामला : बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा, जा सकती है विधायकी

 2012 के मामले में हुई थी अमित की पेशी

बताया जाता है कि जिस मामले में पेशी के लिए अपराधी अमित को लाया गया, वह वर्ष 2012 को देवघर का बहुचर्चित स्क्रैप कारोबारी चंचल कोठारी अपहरण कांड से जुड़ा था. अमित पटना जिले के बिहटा में स्थित सिनेमा हॉल मालिक निर्भय कुमार सिंह हत्याकांड में आजीवन सजायाफ्ता कैदी था. इसके साथ ही बिहार व झारखंड में हत्या व अपहरण के कई मामलों का नामजद अभियुक्त था. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-the-accused-sought-bail-from-the-court-said-the-allegations-of-the-police-are-wrong-the-petition-will-be-heard-on-wednesday/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी ने कोर्ट से मांगी बेल, कहा- पुलिस के आरोप गलत, बुधवार को होगी याचिका की सुनवाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही