Search

 
 
 

देवघरः डीसी के जनता दरबार में फरियादियों की भीड़, कई मामलों का ऑन स्पॉट समाधान

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने पेयजल से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त को तुरंत समाधान का निर्देश दिया. वहीं देवीपुर अंचल में जमीन पर्चा से संबंधित मामलों को संज्ञान में लेते हुए सीओ को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
 

Deoghar : देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे. डीसी ने एक-एककर सभी की समस्याएं सुनीं. कई की समस्याओं का समाधान तुरंत कर दिया गया. जबकि शेष आवेदनों को डीसी ने संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर प्रथमिकता के आधार निबटारा करने का आदेश दिया.


जनता दरबार में ज्यादतर मामले भू-अर्जन, मुआवजा भुगतान, अनुकंपा पर नियुक्ति, बिजली बिल माफी, मंईयां सम्मान योजना, फसल बीमा, भू-राजस्व, पेंशन व आवास से जुड़े हुए थे. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पेंशन व राजस्व से जुड़े कई मामलों का संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया गया. डीसी ने नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त को तुरंत समाधान का निर्देश दिया. वहीं देवीपुर अंचल में जमीन पर्चा से संबंधित मामलों को संज्ञान में लेते हुए सीओ को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. 


डीसी ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व और भूमि से जुड़े मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें. मौके पर अपर समाहर्ता हीरा कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता, डीएमएफटी की टीम व अन्य कर्मी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही