Search

 
 
 

देवघरः साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं, संपत्ति जब्त करने की तैयारी

एसपी सौरभ कुमार ने समीक्षा बैठक में साइबर अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने धारा 107 के तहत साइबर अभियुक्तों की संपत्ति जब्ती को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया है.
 

Deoghar : देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों पर लगाम कसने के लिए सख्त रुख अपनाया है. एसपी सौरभ कुमार ने समीक्षा बैठक में साइबर अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने धारा 107 के तहत साइबर अभियुक्तों की संपत्ति जब्ती को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया है. इसके साथ ही पुराने साइबर अपराधियों का सत्यापन, संदिग्ध सिम कार्ड व बैंक खातों पर निगरानी व म्यूल एकाउंट धारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.


एसपी ने साइबर अपराध प्रभावित इलाकों में गश्ती और जागरूकता अभियान तेज करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने की बात कही. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही