Search

 
 
 

Deoghar News:  फर्जी कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी, दो गिरफ्तार

देवघर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है. डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
 

Deoghar :  देवघर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है. डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. 

 

जानकारी के मुताबिक, एसपी प्रवीण पुष्कर को सूचना मिली थी कि कुछ युवक फर्जी फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर, अमेज़न कस्टमर केयर, फोनपे, एयरटेल पेमेंट बैंक और पीएम किसान योजना के नाम पर फर्जी नंबर और लिंक के माध्यम से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं. 

 

सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की और दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों में अंगबाली पालाजोरी निवासी जसीम अंसारी  (25 वर्ष) और अमजोरा देवीपुर निवासी अनिल मंडल  (26 वर्ष) शामिल हैं. 


जांच में पाया गया कि दोनों आरोपी गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर कैशबैक और सहायता के नाम पर गिफ्ट कार्ड और लिंक के जरिए ठगी करते थे. 

 

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड और 1 प्रतिबिंब सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.  छापेमारी टीम में साइबर थाना इंस्पेक्टर बिशेश्वर कुमार, सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी और सशस्त्र बल शामिल थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही