Search

देवघर: डकाय जंगल से साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करता था ठगी

Deoghar: जिले के सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल से पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई साइबर अपराध पर लगाम कसने के लिए चल रहे अभियान के तहत एसपी के निर्देश पर की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल के आसपास फर्जी मोबाइल नंबरों से कॉल कर लोगों को ठगा जा रहा है. 


सूचना के सत्यापन के बाद सारठ थाना की टीम ने छापेमारी कर एक युवक को पकड़ा. जांच में सामने आया कि आरोपी ‘फोन-पे’ और ‘पेटीएम’ का फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का लालच देता था, वहीं पीएम किसान योजना के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों के खातों से रुपये निकालता था. 

 


इसके अलावा आरोपी एयरटेल पेमेंट बैंक का अधिकारी बनकर कार्ड बंद होने का डर दिखाकर भी ठगी करता था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारठ थानाक्षेत्र के बगडबरा निवासी 28 वर्षीय जुमराती अंसारी के रूप में हुई है. उसके पास से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. मामले की जांच जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp