Search

 
 
 

देवघरः मधुपुर में खुला डीएवी स्कूल, विधायक उदय सिंह ने किया उद्घाटन

मुख्य अतिथि विधायक उदय शंकर सिंह ने हवन के बाद फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि विद्यालय को आगे बढ़ाने में वह हर संभव प्रयास करेंगे. भविष्य में विद्यालय के विस्तार के लिए जमीन आवंटित कराई जाएगी.
 
स्कूल का उद्घाटन करते विधायक उदय शंकर सिंह व अन्य.

Deoghar : देवघर जिले के मधुपुर में मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि विधायक उदय शंकर सिंह ने हवन के बाद फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि विद्यालय को आगे बढ़ाने में वह हर संभव प्रयास करेंगे. भविष्य में विद्यालय के विस्तार के लिए जमीन आवंटित कराई जाएगी. आगे चलकर यहां डिग्री कॉलेज तक की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी. यह विद्यालय शिक्षा का बड़ा केंद्र बनेगा. यहां की मूलभूत आवश्यकतओं को पूरा करने के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे.

 

 

समारोह में मौजूद डीएवी स्कूल, चितरा के प्राचार्य डॉ राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि मधुपुर के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा. शिक्षक प्रभारी क्यूजे हाशमी ने भी विचार व्यक्त किये. कहा कि हमारी प्राथमिकता अनुभवी शिक्षकों के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की है. यहां बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही