Search

 
 
 

देवघरः दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवक गंभीर रूप से घायल

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पहली घटना मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र में हुई, जहां अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
सिंबॉलिक फोटो.

Deoghar : देवघर जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पहली घटना मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र में हुई, जहां अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान शंकर राय व भोला राय के रूप में हुई. दोनों जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेबा गांव के निवासी हैं.


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए पहले मधुपुर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल भोला राय ने बताया कि वे दोनों शादी समारोह में शामिल होने सुग्गा पहाड़ी गए थे. मंगलवार दोपहर लौटने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. शंकर राय की हालत गंभीर बनी हुई है.

 


दूसरी दुर्घटना बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र में हुई. इस हादसे में देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी बबलू हेंब्रम और बुद्धू लाल हेंब्रम घायल हो गए. दोनों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है.


परिजनों ने बताया कि दोनों युवक तिलक समारोह में शामिल होने बाइक से जयपुर थाना क्षेत्र के रोगदेसार गांव जा रहे थे. रास्ते में दुखनसार गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही