Search

 
 
 

देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी पर DC की बैठक, कार्यालय शिफ्ट का निर्देश

देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक सौरभ की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को बैठक हुई. उपायुक्त ने संबंधित विभागों को मेले के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्ताव जल्द कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया.
 

Deoghar: देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक सौरभ की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को बैठक हुई. उपायुक्त ने संबंधित विभागों को मेले के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्ताव जल्द कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया.

 


इसके अलावा बैठक में नए समाहरणालय भवन में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के स्थानांतरण तथा संथाल परगना आयुक्त के प्रस्तावित देवघर दौरे को लेकर चर्चा की गई. उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया कि 8 से 12 अप्रैल के बीच अपने-अपने कार्यालयों को नए समाहरणालय भवन में स्थानांतरित कर लें, ताकि नए परिसर से कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो सके. 


बैठक में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही