Search

 
 
 

देवघरः डीसी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, सुविधाओं की ली जानकारी

डीसी ने रजिस्टर के जरिए अस्पताल में पंजीकृत मरीजों की संख्या की स्थिति जानी और संबंधित चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन के क्रियान्वयन को लेकर सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिया.
 
सदर अस्पताल का निरीक्षण करते डीसी शशि प्रकाश सिंह.

Deoghar : सदर अस्पताल, देवघर की व्यस्था पर सवाल उठने लगे हैं. डॉक्टरों की कमी और समय पर इलाज नहीं मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को हलकान होना पड़ रहा है. इस बीच देवघर डीसी शशि प्रकाश सिंह ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने ओटी, आईसीयू0, सीटी स्कैन, बर्न यूनिट, मैटरनिटी वार्ड के साथ-साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर, उपस्थिति पंजी आदि की जांच भी की. 

 

डीसी ने रजिस्टर के जरिए अस्पताल में पंजीकृत मरीजों की संख्या की स्थिति जानी और संबंधित चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन के क्रियान्वयन को लेकर सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें मिल रही सुविधा व व्यवस्था की जानकारी ली.

 

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि अस्पताल परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित करें. मरीजों को त्वरित व समुचित इलाज मिले इस पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा भाव से अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक, चिकित्सक व कर्मी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही