Search

 
 
 

देवघरः डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, वन भूमि के संरक्षण का निर्देश

डीसी ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि वन भूमि के संरक्षण और उसके सटीक सीमांकन को प्राथमिकता के साथ पूरा करें. कहा कि गैर वानिकी कार्यों के लिए वन भूमि के उपयोग पर न्यायालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन करें
 

Deoghar : देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने जिला समाहरणालय सभागार में बुधवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने वन भूमि संरक्षण, सीमांकन और भूमि अभिलेखों के अद्यतन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की. साथ ही उच्चतम न्यायालय में लंबित रिट याचिका टीएन गोदावरन थिरूमुलकपाद बनाम भारत संघ मामले में पारित आदेशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.


डीसी ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि वन भूमि के संरक्षण और उसके सटीक सीमांकन को प्राथमिकता के साथ पूरा करें. कहा कि गैर वानिकी कार्यों के लिए वन भूमि के उपयोग पर न्यायालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन करें. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


उन्होंने राजस्व शाखा व वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर काम करने पर जोर दिया. भूमि अभिलेखों के अद्यतन और उनके मिलान की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिह्नित वन क्षेत्रों या विवादित भूमि पर यदि किसी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण पाया जाता है तो उस पर तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने ने सभी सीओ को न्यायालय के आदेशों के अनुरूप लंबित मामलों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से करने का निर्देश दिया. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, राजस्व शाखा व वन विभाग के संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही