Search

देवघरः जमुनाजोर पुल के पास से नवजात बच्ची का शव बरामद

Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के सारवां मुख्य मार्ग स्थित जमुनाजोर पुल के पास शनिवार की दोपहर एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया है. सड़क किनारे शव मिलने की खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है.


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि नवजात का शव यहां किसने और कब फेंका. स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी जमुनाजोर पुल के नीचे इस तरह नवजात का शव मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp