Search

देवघरः रिखिया में सिर कटा शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव के पास सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद किया गया. ग्रामीण को व्यक्ति का सिर धड़ से अलग पड़ा मिला. खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गयी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल रिखिया थाना पुलिस को दी.


सूचना मिलते ही एसडीपीओ अशोक कुमार व रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किये.


पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतलें और प्लास्टिक के ग्लास बरामद किए हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले वहां शराब की पार्टी हुई होगी. पुलिस ने घटनास्थल से करीब 10 मीटर की दूरी पर स्थित मसान बाबा स्थान के पास से कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया है.


पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किया. ग्रामीणों से भी पूछताछ की. समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp